{"_id":"5c80116bbdec22142c5c9e4d","slug":"black-market-caught-rice-ration-being-moved","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को ले जाया जा रहा राशन का चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी को ले जाया जा रहा राशन का चावल पकड़ा
Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सासनी में पकड़े गए खाद्यान्न की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। गांव सिंघर्र में ग्रामीणों ने बुधवार को राशन डीलर द्वारा कालाबाजारी को ले जाया जा रहा करीब 16 बोरा चावल पकड लिया और अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। मौके पर अधिकारी भी पहुंच गए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लाल जी ने कोतवाली सासनी में सिंघर्र के राशन डीलर के खिलाफ तहरीर दी है।
मंगल दिवस में गांव सिंघर्र निवासी चंद्रपाल सिंह ने राशन डीलर के खिलाफ गांव में राशन न बांटकर उसे कालाबाजारी में खपत करने की शिकायत की थी। आरोप है कि राशन डीलर ने 16 बोरा चावल कालाबाजारी में बेच दिया। जिसे एक तांगे में लादकर खरीददार तक पहुंचाना था। मगर वाहन खराब हो जाने के कारण योजना पर पानी फिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि काला बाजारी को जा रहा चावल गावं का एक व्यक्ति अपने तांगे में ले जा रहा था। रात को जैसे ही वह कालाबाजारी का चावल लेकर कुछ दूरी पर गया तो उसके तांगे के पहिए की बैंरंग टूट गई। जिससे उक्त व्यक्ति ने चावल के बोरे अपने घर रख लिए।
ग्रामीणों की नजर जब इन सरकारी खाद्यान बोरों पर पडी तो खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों को एकत्र हुए देख वह व्यक्ति घर से फरार हो गया। ग्रामीणों ने खाद्य अधिकारियों को फोन किया और जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार को फोन से घटना की सूचना दी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लाल जी पाल व पूर्ति निरीक्षक चैधरी संतोष कुमार गांव सिंघर्र पहुंचे। जहां उन्होंने मौके पर 16 बोरे चावल के बरामद किए। इस मामले में राशन डीलर व जिसके यहां माल बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।