फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Black Day observed as Teachers' Day

काला दिवस के रूप में मनाया शिक्षक दिवस

Tue, 06 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 06 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Black Day observed as Teachers' Day
बागला कॉलेज में काली पट्टी बांध शिक्षक दिवस मनाते शिक्षक। - फोटो : amar ujala
 शहर के पीसी बागला महाविद्यालय और आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में उप्र अनुमोदित शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन शिक्षकों ने अपनी मांगो के समर्थन में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


महाविद्यालयों में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश के अशासकीय, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में चल रहे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत विधिवत चयनित, अनुमोदित एवं यूजीसी द्वारा निर्धारित योग्यताधारी शिक्षक काफी समय से अपने विनियमितीकरन हेतु संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार ने इन शिक्षकों से मांगो को पूरा करने का वायदा भी किया था, एनवक्त सरकार इससे मुकर गई। शिक्षकों ने 21 अगस्त को अपनी मांगोें को लेकर जीपीओ लखनऊ गांधी प्रतिमा के नीचे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की भी निंदा की। बैठक के बाद सभी शिक्षकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आरडी कॉलेज में डॉ. शालिनी शर्मा, अतिमा भारद्वाज, डॉ. अनुपम भारद्वाज, डॉ. अनिल कुमार, सलमा अली व बागला कॉलेज में डॉ. राकेश टंडन, डॉ. विजयदीप शर्मा, डॉ.जितेंद्र वर्मा, डॉ. कपिल गुप्ता, वीरेश कुमार, मयंक श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार शर्मा, महेशचंद्र शर्मा आदि थे। बागला कॉलेज के कुछ शिक्षक डीएम को भी ज्ञापन सौंपने पहुंचे, लेकिन डीएम के न मिलने के कारण वह वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed