फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bjp make power centre regarding panchayat election

पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने बनाए शक्ति केंद्र

Wed, 24 Feb 2021 09:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
bjp make power centre regarding panchayat election
भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष राजा वर्मा का स्वागत करते सोमेश यादव। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में भाजपाई शिद्दत से जुट गए हैं। बुधवार को हसायन और सिकंदराराऊ मंडल के अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजा वर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा के शक्ति केंद्र इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवा भाजपा नेता सोमेश यादव ने सभी का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।
बैठक में जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कहा कि अब सेक्टरों को शक्ति केंद्र बना दिया गया है। यहां पर संबंधित क्षेत्र की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके आधार पर पार्टी अच्छे प्रत्याशी को समर्थन देने पर विचार करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी के लिए बहुत अच्छा बजट दिया है। कार्यकर्ता किसानों को जाकर बताएं कि उनके लिए इस बजट में क्या-क्या किया गया है।
विज्ञापन

आर्य ने कहा कि आज प्रदेश में सपा, बसपा और अन्य क्षेत्रीय दलों की स्थिति के विषय में आम जनता जान चुकी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने से कोई रोक नहीं सकता है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ऐसी कोई वजह नहीं है, जिसके चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बंपर सफलता न मिले। हाथरस रोड पर युवा नेता सोमेश यादव के आवास पर राजा वर्मा समेत सभी का स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य, शिवप्रताप सिसौदिया, राजवीर कुशवाहा, दीपक उपाध्याय, ओजवीर सिंह राना, सुनील गुप्ता, तेजवीर सिंह सिसौदिया, सत्यपाल सिंह सेंगर, प्रमोद कुमार सेंगर, संध्या आर्य, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, राजीव शर्मा, रूपेश उपाध्याय, देवदत्त वर्मा, विपिन लाल, पंकज गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, राजू सूफी, मोनू माहेश्वरी, राजकुमार गुप्ता, लोकेश जादौन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed