फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bjp leader celebrated PM Birthday in Sadabad

सादाबाद में केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

Thu, 17 Sep 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bjp leader celebrated PM Birthday in Sadabad
भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी का केक काटकर जन्मदिन मनाते पीएम जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के ? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान के बैनर तले हाथरस रोड स्थित मुरली गार्डन में पीएम नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। अभियान के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से केक काटा और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।

अभियान के जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ सनातन धर्मरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री अमित पाराशर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचने से लेकर भारत का सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री बनने का सफर प्रेरणादायक है। मौजूदा प्रधानमंत्री न सिर्फ भारत की, बल्कि विश्व की अहम शख्सियत बन चुके हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर खड़ा है। तदुपरांत सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर जिला महामंत्री दिनेश वार्ष्णेय, प्रवीण गुप्ता, छत्रपाल गुप्ता, रविंद्र चौधरी, महेश चौधरी, अमित बंसल, जिलाध्यक्ष युवा जितेंद्र वर्मा, सारांश गर्ग, लव वाष्र्णेय, कमलेश शर्मा, मीरा माहेश्वरी, अनिल पाराशर, प्रभात पचौरी, मनीष भारद्वाज, अनुज सिंघल, अंकुर सिंघल, दीप्ती गुप्ता, लकी मोहन, डॉ. राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed