फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP conspiracy against me: raamaveer

मेरे खिलाफ साजिश कर रही भाजपा: रामवीर

Fri, 02 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 02 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP conspiracy against me: raamaveer
पत्रकार वार्ता करते पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय एवं जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री तथा यूपी विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति रामवीर उपाध्याय ने कहा है कि कुछ लोग उनके बारे में साजिश के तहत मीडिया के जरिए उनके भाजपा में शामिल होने की खबर फैला रहे हैं, जोकि पूरी तरह मनगढ़ंत एवं भ्रामक है।
विज्ञापन


वह पूरी तरह बसपा के मजबूत सिपाही हैं और उनकी प्रदेश के ब्राहमण समाज में गहरी पकड़ होने के कारण उनके बारे में मिथ्या प्रचार कर प्रदेश के ब्राहमणों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, लेकिन वह इस तरह का भ्रामक प्रचार करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को ग्राम चमरपुरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री ने कहा कि मीडिया एवं सोशल मीडिया द्वारा भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही हैं कि वह भाजपा मे शामिल हो रहे हैं और इससे पहले भी इस तरह की अफवाह फैलाई गई थीं, जिनका मैं कई बार खंडन कर चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मैं तीसरी बार खंडन कर रहा हूं। बसपा सुप्रीमो मायावती में मेरी पूरी आस्था है और पिछले 22 वर्षों से मैं उनको भावनात्मक रूप से बहन मानता हूं। वह मुझे राखी बांधती चली आ रही हैं। मैं मीडिया और सोशल मीडिया को हिदायत देता हूं कि आगे से इस तरह की भ्रामक खबर प्रसारित की गईं तो मुझे मजबूरन कानूनी कारवाई करने को बाध्य होना पडे़गा।

उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही उनके पास इलाहाबाद, बरेली, सेानभद्र, लखनऊ, झांसी, सहारनपुर, आगरा सहित प्रदेश के कई जिलों से समर्थकों के फोन आ रहे हैं। यदि मेरे खिलाफ साजिश करने वाले अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आए तो बसपा सड़काें पर उतरकर उन्हें सबक सिखाएगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का जनाधार घट रहा है, इसलिए उनके उनके परिवार के बारे में इस तरह की भ्रामक खबर फैलवाई  जा रही हैं।


चूंकि ब्राहमण समाज  पूर्व ऊर्जा मंत्री के साथ है और भाजपा इस बहाने ब्राहमण समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रही   है। वार्ता में चमरपुरा के पूर्व प्रधान देवेंद्र गौतम, बच्चू सिंह गौतम, डोरीलाल बघेल, दीन मोहम्मद  आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed