{"_id":"65f20d9d4270181bcb03ef56","slug":"bjp-candidate-not-declared-even-in-the-second-list-hathras-news-c-56-1-sknl1012-112331-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा : दूसरी सूची में भी घोषित नहीं हुआ प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा : दूसरी सूची में भी घोषित नहीं हुआ प्रत्याशी
Thu, 14 Mar 2024 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान किसी भी समय चुनाव आयोग कर सकता है, लेकिन अभी तक हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट पर किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया गया है। बुधवार को आई दूसरी सूची में भी दावेदारों को निराशा ही मिली।
बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने की सूचना पर सुबह से ही टिकट के दावेदारों को इसका इंतजार था। उम्मीद थी कि पार्टी इस बार हाथरस से प्रत्याशी का नाम घोषित कर देगी, लेकिन शाम को जब सूची आई तो हाथरस का नाम इसमें न होने से दावेदार निराश हो गए।
गौरतलब है कि पार्टी प्रदेश की 80 में से 51 सीटों पर पहली सूची में ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पड़ोसी जिले के आगरा, मथुरा और एटा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, लेकिन अलीगढ़ और हाथरस के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुए हैं।