फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP Baha'i corruption Ganga: Scindia

भाजपा ने बहाई भ्रष्टाचार की गंगा: सिंधिया

Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP Baha'i corruption Ganga: Scindia
सादाबाद में रोड शो करते ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राफेल करार पर कहा कि अब उच्चतम न्यायालय भी पूर्ण रूप से राफेल मामले की तहकीकात करने के लिए तैयार है। इसके आधार पर दूध का दूध और पानी का पानी होगा। राफेल सौदे में नियमों का उल्लंघन हुआ है। एक उद्योगपति की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये पहुंचाकर भ्रष्टाचार की गंगा बहाई है। उन्होंने ये बातें शुक्रवार को सादाबाद में कुंवर महमूद अली खां की कोठी पर पत्रकाराें से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि 126 फाइटर एयर क्राफ्ट के मसौदे को भाजपा सरकार ने 36 फाइटर एयर क्राफ्ट में तब्दील कर दिया। कांग्रेस की यूपीए सरकार में जो राशि 125 फाइटर एयर क्राफ्ट के लिए 60 हजार करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी, उसी 60 हजार करोड़ रुपये से भाजपा ने सिर्फ 36 फाइटर एयर क्राफ्ट खरीद कर नियमों का उल्लंघन किया। प्रदेश में कांग्रेस की कितनी सीटें आएंगी, इस सवाल पर सिंधिया बोले कि न हम ज्योतिषी हैं, न आप। हमारा काम है संघर्ष करना और जनता के बीच में जाकर जनता का विश्वास जीतना। हमारा धर्म है विश्वास जीतने के बाद जो संकल्प हमने लिए हैं, उनको पूरा करें। यही कांग्रेस की सोच और विचारधारा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाथरस रंग, इत्र, लोहे के बर्तनों और कालीन की राजधानी है। हाथरस के लिए क्षमताएं अपार हैं। पिछले कई सालों से अनेक सरकारों की अनदेखी से हाथरस पिछड़ चुका है। यही दृश्य संपूर्ण उत्तर प्रदेश का है। उत्तर प्रदेश में एक तरफ किसान त्रस्त, नौजवान पस्त, प्रशासन भ्रष्ट है। भाजपा के मंत्री पूरी तरह से मस्त हैं। मोदी और योगी ने जंगलराज का तांडव प्रदेश और देश में रचकर छोड़ा है। इस वातावरण को हमें बदलना है। हम जनता के समक्ष एक स्पष्ट सोच और नीति के आधार पर जा रहे हैं। हमारी पार्टी के लिए किसानों की खुशहाली, महिलाओं की सुरक्षा और नौजवान के लिए रोजगार सर्वप्रथम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed