फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bill of 19 thousand tubewell consumers waived

Hathras News: 19 हजार नलकूप उपभोक्ताओं का बिल होगा माफ, पर लगवाना पड़ेगा मीटर

Mon, 27 Feb 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 27 Feb 2023 01:17 AM IST
सार

नलकूप किसानों के यहां खपत का आकलन करने के लिए मीटर लगाए जा रहे हैं। जो मीटर नहीं लगवाएंगे उनको बिजली बिल माफी का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Bill of 19 thousand tubewell consumers waived
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाथरस के 19 हजार नलकूप उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ होगा। बिजली विभाग को इन उपभोक्ताओं से हर माह ढाई करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। इन दिनों मीटर लगाने का काम चल रहा है। जो उपभोक्ता मीटर नहीं लगवाएंगे, उन्हें इसका फायदा नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर नलकूप किसानों के बिल माफी की घोषणा की गई है। पहले किसानों से 175 रुपये हार्स पावर के हिसाब से आधा बिल लिया जा रहा था। बजट में प्रदेश स्तर से नलकूप किसानों का बिजली बिल माफ करने की बात कही गई है। इसका जिले के 19 हजार किसानों को फायदा होगा। इन किसानों से पूरे साल में करीब 31 करोड़ रुपये का राजस्व आता है।
विज्ञापन


विभाग द्वारा 31 मार्च तक 11 हजार के करीब उपभोक्ताओं के यहां खपत का आकलन करने के लिए मीटर लगाए जा रहे हैं। किसान मीटर लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। यदि वह मीटर नहीं लगवाएंगे तो वह बिजली बिल माफी से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि नलकूप किसानों के यहां खपत का आकलन करने के लिए मीटर लगाए जा रहे हैं। जो मीटर नहीं लगवाएंगे उनको बिजली बिल माफी का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed