{"_id":"69d932f1a233d3a3790447fd","slug":"bikes-collided-head-on-in-sadabad-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: आमने-सामने बाइकें भिड़ीं, दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: आमने-सामने बाइकें भिड़ीं, दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
Fri, 10 Apr 2026 10:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:57 PM IST
सार
एक बाइक के सामने दूसरी बाइक आ जाने से दोनों का संतुलन बिगड़ गया और बाइकें सड़क पर गिर गईं। वहीं दूसरी जगह आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र में 10 अप्रैल को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पहली दुर्घटना हाथरस रोड पर अग्रवाल कोल्ड स्टोर के समीप करीब साढ़े तीन बजे हुई। जिसमें एक बाइक के सामने दूसरी बाइक आ जाने से दोनों का संतुलन बिगड़ गया और बाइकें सड़क पर गिर गईं। इस दुर्घटना में रामस्वरूप और विशाल निवासी नवीपुर हाथरस घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरी दुर्घटना मुरसान रोड पर एक ईंट भट्टे के सामने हुई। यहां आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़ंत में सलेमपुर निवासी धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। धीरज को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन