{"_id":"6460f5bb356a62320e0a7967","slug":"bike-rider-jija-sala-collided-with-vehicle-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक सवार जीजा-साले में वाहन ने मारी टक्कर, जीजा की मौत और साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक सवार जीजा-साले में वाहन ने मारी टक्कर, जीजा की मौत और साला घायल
Sun, 14 May 2023 08:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 08:23 PM IST
सार
अपने साले के साथ जीजा किसी काम के लिए बाइक से मुरसान जा रहा था। रास्ते में नगला नंदू फाटक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
हाथरस के मथुरा रोड पर नगला नंदू फाटक के निकट रविवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को जिला अस्प्ताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जीजा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
22 वर्षीय पवन कुमार पुत्र छीतरमल निवासी नगला इमलिया, थाना चंदपा की शादी लगभग डेढ़ साल पहले थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में हुई थी। वह अपनी ससुराल आया हुआ था। रविवार को वह अपने साले राहुल पुत्र श्याम बिहारी के साथ किसी काम के लिए बाइक से मुरसान जा रहा था। रास्ते में नगला नंदू फाटक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जीजा पवन को मृत को घोषित कर दिया। सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के ससुराल पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। शव को देखकर विलाप करने लगे।
विज्ञापन