फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 17 Feb 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 17 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव बौहरे के वास के निकट सोमवार की दोपहर को एक कोल्ड स्टोरेज के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे बाइक सवार 30 वर्षीय प्रेम बाबू की मौत हो गई।
विज्ञापन



प्रेमबाबू पुत्र पूरन सिंह एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शेरपुर सराय नीम के निवासी थे। वह आगरा-अलीगढ़ हाईवे से गुजर रहा थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रेमबाबू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन की तलाश में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed