{"_id":"643ce2bf7886e62d1206c1ae","slug":"bike-collided-with-divider-one-died-and-one-seriously-injured-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक डिवाइडर से टकराई, जीजा की मौत और साला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक डिवाइडर से टकराई, जीजा की मौत और साला गंभीर घायल
Mon, 17 Apr 2023 11:40 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:40 AM IST
सार
सोमवार की सुबह 5 बजे एनएच हाईवे 91 अलीगढ़ रोड पर ग्राम हुसैनपुर के पास दिल्ली से अपने गांव भोगपुर कासगंज जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर जीजा और साला सवार थे।
विज्ञापन
मृतक उदयवीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली से अपने गांव लौट रहे जीजा-साला की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा साला गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह 5 बजे एनएच हाईवे 91 अलीगढ़ रोड पर ग्राम हुसैनपुर के पास दिल्ली से अपने गांव भोगपुर कासगंज जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर जीजा और साला सवार थे। हादसे में बाइक चला रहे जीजा की मौके पर मौत हो गई तथा पीछे बैठा उसका साला गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भोगपुर थाना सिढ़पुर कासगंज निवासी 29 वर्षीय उदयवीर पुत्र भगवती सिंह अपने साले दीनदयाल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव भोगपुर जा रहा था। तड़के सुबह गांव हुसेनपुर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से जा टकराई। जिससे उदयवीर का सिर सड़क में लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे साले को गंभीर चोट आई, उसे गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन