{"_id":"6a457ffb384e9155080d95f9","slug":"bike-chain-gets-caught-in-wheel-youth-dragged-for-10-meters-hathras-news-c-56-1-hts1006-150761-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक की चेन पहिये में फंसी, 10 मीटर तक घिसटा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक की चेन पहिये में फंसी, 10 मीटर तक घिसटा युवक
Thu, 02 Jul 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सादाबाद क्षेत्र के ऊंचागांव (सुसाइन) में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चेन अचानक पहिये में फंस जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और चालक 10 मीटर तक घिसता चला गया। जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है।
ऊंचागांव (सुसाइन) निवासी सौरभ कुमार बुधवार शाम बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, जैसे ही वह राया मार्ग स्थित ऊंचागांव पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी बाइक की चेन अचानक पिछले पहिये में फंस गई। इससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। भाई मनोज कुमार ने बताया कि उसकी हालत चिंताजनक है। संवाद