फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bhurka's villagers poll boycott

भुर्रका के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

Fri, 12 Apr 2019 12:06 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 12 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhurka's villagers poll boycott
विकास न होने पर गांव भुर्रका में चुनाव बहिष्कार की नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा अब गांव गांव बुलंद होने लगा है। गुरूवार को ग्राम पंचायत भुर्रका के ग्रामीणों ने भी चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया। गांव में विकास कार्य न कराए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में चुनाव बहिष्कार करने का बैनर लटका दिया। खफा ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भुर्रका में ओवरफ्लो पोखर और गली मौहल्लों में हो रहे जलभराव और खरंजों की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को गांव की समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कराया। अब उन्हें मजबूरी में चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा, जिससे अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं का अविलंब निदान करा सकें।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि जलभराव की समस्या के निदान के लिए कई बार उन्होने तहसील दिवस के भ्ीा चक्कर काटे, लेकिन कागजों में ही समाधान कर दिया गया। इस दौरान ऊधम सिंह, पोप सिंह, जगवीर सिंह, राधेश्याम, टिंकू, रंधीर सिंह, पूरन सिंह, रामवीर सिंह, बाबूलाल, रामकुमार, सोरन सिंह, मुख्त्यार सिंह, हाकिम सिंह, प्रताप सिंह, गंभीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed