फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bhartiya kisaan union gave memorandum to SDM about farmer issues

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Tue, 15 Sep 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bhartiya kisaan union gave memorandum to SDM about farmer issues
एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के कार्यकर्ता - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनिट (टिकैत गुट) के बैनर तले किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष चौ.मलखान सिंह के नेतृत्व में डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने चौ. गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।
वक्ताओं ने डीएपी खाद की किल्लत, बिजली की बढ़ी दरों की वापसी और किसान सम्मान निधि का पैसा दिलवाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि किसान की फसल की बुवाई का समय नजदीक आ गया है, लेकिन उनको पर्याप्त मात्रा में डीएपी नहीं मिल पा रही। नई प्रक्रिया निरस्त कर पुरानी प्रक्रिया से खाद का वितरित कराया जाए, अन्यथा किसानों को कालाबाजारी में खाद लेने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे किसानों की मौजूदा फसल सूख रही है। लाइनों में फाल्ट दूर करने के नाम पर किसानों से पैसा मांगा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र को कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों के निर्माण कार्य के लिए मिट्टी की खोदाई पर अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में अजब सिंह, दिगंबर सिंह, महावीर सिंह, राजकुमार सिंह, बच्चू सिंह फौजी, देवेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, कमलेश कुमारी, चरन सिंह, भगवान सिंह, रामवीर सिंह, संतवीर, यशोवर्धन, शकील अहमद, शिवराम सिंह, दलवीर सिंह, जहांगीर खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed