Bharat Jodo Nyay Yatra: सासनी, हाथरस, सादाबाद नहीं रूकी यात्रा, नहीं हुआ राहुल का रोड शो, समर्थकों में मायूसी
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सासनी, हाथरस, सादाबाद पहुंचे। तीनों जगहों पर उनके स्वागत और रोड शो की तैयारियां थी, पर सब धरी रह गईं। राहुल गांधी का काफिला कहीं भी नहीं रूका। इससे समर्थकों में मायूसी देखी गई।
विस्तार
अलीगढ़ से होते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हाथरस के सासनी पहुंच गए हैं। सासनी में यात्रा को देखने वालों की भीड़ लग गई। शहीद पार्क पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का स्वागत होना था, पर सासनी में काफिला नहीं रूका। जिससे सासनी में इकट्ठा हुए समर्थकों को मायूसी हुई और सभी घर लौट गए।
अंबेडकर उत्थान पार्क में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी धरी रह गई। सासनी से हाथरस शहर में प्रवेश करते समय अलीगढ़ रोड स्थित और अंबेडकर उत्थान पार्क पर राहुल गांधी नहीं रूके, जिससे समर्थकों को मायूसी हुई।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा सासनी से हाथरस पहुंची। भगत सिंह पार्क पर भी राहुल गांधी का काफिला नहीं रूका, जिससे समर्थकों में मायूसी है। समर्थक वहां से मायूस घर जाते दिखे।
बाईपास उतारे यात्री, हुई नोंक-झोंक
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस शहर में आगमन को लेकर अलीगढ़ से आने वाली बसों को नगला उम्मीद से बाईपास होते हुए आगरा के लिए भेजा गया। रोडवेज बस परिचालकों द्वारा यात्रियों को उतारे जाने के दौरान यात्री व परिचालकों में नौंक-झौंक हुई। गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सासनी, हाथरस, सादाबाद पहुंचे। तीनों जगहों पर उनके स्वागत और रोड शो की तैयारियां थी, पर सब धरी रह गईं। राहुल गांधी का काफिला कहीं भी नहीं रूका। इससे समर्थकों में मायूसी देखी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.