{"_id":"60e34d258ebc3ebb4f2905a3","slug":"bhakiyu-harpal-faction-gave-a-memorandum-by-protesting-sasni-news-ali267360815","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन कर भाकियू हरपाल गुट ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शन कर भाकियू हरपाल गुट ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता रामबाबू सिंह चौहान की अध्यक्षता में तहसील के गेट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ज्योत्सना सिंह को दिया।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने, विद्युत दरों में कटौती व पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करने की मांग की। इसके अलावा किसान मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करने वाले समाजसेवी किसानों को पेंशन एवं पुरस्कार देने की मांग की।
धरना का संचालन उमाशंकर बांगड़ ने किया। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार पुढ़ीर, श्रीपाल सिंह, डॉ. कप्तान सिंह चंदेल, हरीओम, जायसवाल, वीरेश कुमार, हरप्रसाद सेंगर, ओमप्रकार त्यागी, उमाशंकर तोमर, आराम सिंह कश्यप, लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार, भागीरथ सिंह, विजय सिंह, बंटी, विनोद सिंह, विदुर कुमार, राजकुमार कौशिक आदि थे।