{"_id":"67c36eeec08577415a01fc80","slug":"betting-was-being-done-using-a-fake-online-app-hathras-news-c-2-1-mrt1037-618683-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ऑनलाइन एप से खिलवा रहे सट्टा: लिंक भेज कराते डाउनलोड, पैसा दो गुना होने का देते थे लालच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी ऑनलाइन एप से खिलवा रहे सट्टा: लिंक भेज कराते डाउनलोड, पैसा दो गुना होने का देते थे लालच
Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
सार
घर पर दबिश दे पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और लेपटॉप को अपने कब्जे में लिया। पुलिस उक्त मोबाइल को खंगालने में जुट गई है। इस मोबाइल के जरिए पुलिस ऑनलाइन गेम में फंसने वाले लोगों का डाटा निकाल रही है।
विज्ञापन
सीओ सिटी के पीछे जाता हुआ आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर हजारों लोगों को ठगने वाला पीयूष मित्तल और उसका गिरोह जिस एप के जरिये ठगी कर रहा था, वह भी फर्जी था। यह एप गूगल सहित किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ये लोग लिंक भेजकर एप मोबाइल में डाउनलोड कराते थे। गेम डाउन लोड होने के बाद गिरोह के सदस्य ऑनलाइन गेम खेलने के लिए इन लोगों को कोड मुहैया कराते थे। इस कोड के जरिए गेम में पहले जीत दिलाकर लालच बढ़ा देते थे। इसके बाद धीरे-धीरे गेम में पैसे लगवाते जाते थे। जब गेम में 20 से 25 लाख रुपये तक रकम लोग हार जाते थे।
विज्ञापन
पैसा दो गुना होने का भी देते थे लालच
पूछताछ में यह भी सामने आ रहा है कि गेम के दौरान ऑनलाइन सट्टे के जरिये पैसों को दोगुने करने का लालच भी दिया करते थे। पुलिस अब तक की ठगी का शिकार हुए लोगों की जानकारी करने में जुट गई है।
विज्ञापन
मोबाइल और लेपटॉप से खुलेंगे कई राज
शाम को पुलिस ने जैसे ही घर पर दबिश दी तो पुलिस ने सबसे पहले आरोपी के मोबाइल और लेपटॉप को अपने कब्जे में लिया। पुलिस उक्त मोबाइल को खंगालने में जुट गई है। इस मोबाइल के जरिए पुलिस ऑनलाइन गेम में फंसने वाले लोगों का डाटा निकाल रही है।