{"_id":"68dbd5340cf62c1aba0dd415","slug":"befriended-as-a-woman-on-facebook-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: फेसबुक पर महिला बनकर की दाेस्ती, 28.02 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: फेसबुक पर महिला बनकर की दाेस्ती, 28.02 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 30 Sep 2025 06:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:34 PM IST
सार
मोहम्मद इकराम ने शिकायत देकर कहा है कि 17 जून 2025 को उनकी फेसबुक आईडी पर रेजीन श्री आदित्य नामक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनकी महिला से चैटिंग शुरू हुई और उसने व्हाट्सएप नंबर भी दिया। फिर हुआ खेल शुरू...
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर महिला बनकर दो युवकों को अपने जाल में फंसाया और उनसे 28.02 लाख रुपये ठग लिए। दोनों पीड़ितों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
ग्राम परसारा निवासी मोहम्मद अफजल खां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि फेसबुक पर उनकी जान-पहचान वेदांशी राय नामक महिला से हुई। उसने खुद को कारोबारी बताकर उन्हें लाभ पहुंचाने का लालच दिया। महिला ने बातचीत के बाद उन्हें विभिन्न लोगों से मिलवाया और अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई। पीड़ित ने कहा है कि सात से 25 जुलाई के बीच उन्होंने विभिन्न खातों में लगातार रकम ट्रांसफर की। इनमें यूपीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक के खाते शामिल हैं। ठगों ने उन्हें मुनाफा देने का भरोसा दिलाया, लेकिन रकम हड़प ली। कुल मिलाकर उनसे 15,52,670 रुपये की ठगी हुई। इतना ही नहीं आरोपी उनसे 18 लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा निवासी मोहम्मद इकराम ने शिकायत देकर कहा है कि 17 जून 2025 को उनकी फेसबुक आईडी पर रेजीन श्री आदित्य नामक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनकी महिला से चैटिंग शुरू हुई और उसने व्हाट्सएप नंबर भी दिया। बातचीत के दौरान महिला ने भरोसा दिलाया कि वह रोजाना निवेश किए गए रुपयों को दोगुना करके लौटाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने अपने ड्राइवर, मुनीम और रिश्तेदारों के खातों से अलग-अलग तारीखों में कई खातों में कुल 12.50 लाख की रकम ट्रांसफर कराई। महिला ने उन्हें रुपये एफएक्सप्रो नामक वेबसाइट पर दिखाए जाने और वहीं से रकम निकालने का झांसा दिया। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो रकम नहीं निकली। इकराम का आरोप है कि बार-बार पूछने पर महिला टालमटोल करती रही और बाद में उसने उन्हें फेसबुक और व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब उन्होंने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर अपराध थाना प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनकी जांच की जा रही है।