{"_id":"584d8c424f1c1b743a2c3895","slug":"before-allotment-colony-capture","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटन से पहले ही कॉलोनी पर कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटन से पहले ही कॉलोनी पर कब्जा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
home loan4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर रोड पर बनी नई कांशीराम कॉलोनी के सभी 952 आवासों के ताले तोड़कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और वह पिछले कई सालों से यहां अवैध रूप से बसे हुए हैं। देर से जागी कार्यदायी संस्था आवास-विकास परिषद ने अब पुलिस से मदद मांगी है।
परिषद के अधिशासी अभियंता ने सदर कोतवाली पुलिस को अवैध कब्जा करने वालों की सूची सौंपते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को कहा है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार का कहना है कि कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तीसरे चरण में निर्मित 952 आवासाें पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया है।
इन आवासों का निर्माण तीन साल पहले पूरा हो चुका है। आवासों को हैंडओवर करने के लिए संबंधित विभाग के परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को कई बार कहा जा चुका है। बावजूद इसके भवनों का आवंटन नहीं हो सका है। सभी भवनों में ताले लगाए गए थे।
विज्ञापन
बावजूद इसके कुछ लोगों ने भवनों के ताले तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया है। अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार ने इस बारे में डीएम, एसपी, एडीएम, अधीक्षण अभियंता और सहायक अभियंता के अलावा परियोजना अधिकारी को भी जानकारी दी है।
अधिशासी अभियंता ने पुलिस को अवैध कब्जा करने वालों की सूची सौंपी है। इस मामले की जांच कर रहे एसआई अवधेश कुमार के मुताबिक सूची में 1,200 से ज्यादा लोगों पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।
इनमें से कई जलेसर रोड के आसपास के गांव के रहने वाले भी हैं। वहीं सूची में कई लोग ऐसे हैं, जिनकी आमदनी सालाना लाखों रुपये में है। कई घरों में फ्रिज, टीवी के अलावा शान-शौकत के तमाम साज-ओ-सामान मौजूद हैं। सभी का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
नई कांशीराम कॉलोनी के आवासों पर अवैध कब्जे की जानकारी अधिशासी अभियंता ने दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों में से कई लोग अच्छी-खासी आमदनी वाले हैं और अवैध रूप से यहां एक-दो साल से बसे हुए हैं। जांच पूरी करने के बाद आरोपियेां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- सूर्यकांत द्विवेदी, शहर कोतवाल