{"_id":"6828e3fbea323171330fa31e","slug":"been-trying-for-months-not-getting-justice-hathras-news-c-56-1-sali1016-131667-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महीनों से काट रहे चक्कर, नहीं मिल रहा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महीनों से काट रहे चक्कर, नहीं मिल रहा इंसाफ
Sun, 18 May 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 18 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने शनिवार को तहसील सादाबाद में शिकायतों की सुनवाई की। यहां कई फरियादी ऐसे पहुंचे, जो अपनी शिकायतों के समाधान के लिए महीनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए। नाली, चकमार्ग और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों की पुनरावृत्ति किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि एवं चकमार्गों पर पुनः कब्जा किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। समाधान दिवस में 69 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। मौके पर एसडीएम संजय कुमार, मनीष चौधरी, तहसीलदार अनिल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
केस एक-
पात्र होेते हुए भी कर दिया अपात्र घोषित
मेरी आर्थिक स्थिति कमजोर है। मैंने पीएम आवास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन गलत रिपोर्ट लगाकर मुझे अपात्र घोषित कर दिया गया है। मेरे पास प्लाॅट है। मैंने डीएम से एक बार फिर आवेदन की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
-लक्ष्मी देवी निवासी मोहल्ला प्रगतिपुरम, सादाबाद।
=====
फिंगर प्रिंट का मिलान न होने से नहीं मिल रही पेंशन
मैं बहुत ही बुजुर्ग हूं। मेरी वृद्धावस्था पेंशन तो आ रही है, लेकिन खाता डाकघर में है। वहां मेरे फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो पा रहा है। मैं पेंशन निकालने के लिए भटक रही हूं। कोई मेरी मदद नहीं कर रहा है। बिना पेंशन के जीवन यापन कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
-रामढकेली निवासी गांव एदलपुर, सादाबाद।
-- --
साढ़े तीन माह से नहीं बदला फुंका विद्युत मीटर
मेरा बिजली का मीटर करीब साढ़े तीन माह पहले फुंक गया था। इसे ठीक कराने के लिए मैं बार-बार बिजली महकमे के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन मेरे फुंके मीटर को बदला नहीं जा रहा है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
-बदला निवासी गांव सीस्ता, सादाबाद।
-- -- -
बीमार चल रही हूं, नहीं बन रहा आयुष्मान कार्ड
मेरा पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड है, जिसमें सात यूनिट हैं, लेकिन मेरा अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया गया है। काफी कोशिश करने के बाद भी कार्ड नहीं बन सका है। मैं बीमार चल रही हूं और मुझे कार्ड की अत्यंत आवश्यकता है।
-ऊषा देवी, आनंद नगर, सादाबाद।