{"_id":"63da7b1f7d357a496858d807","slug":"be-educated-and-qualified-go-ahead-the-country-is-waiting-for-you-shaphu-news-c-2-1-33851-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शिक्षित एवं योग्य बनो, आगे बढ़ो, देश आपकी राह देख रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शिक्षित एवं योग्य बनो, आगे बढ़ो, देश आपकी राह देख रहा है
Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत श्रीमती उज्ज्वल इण्टर कॉलेज में नारी उत्थानकी शपथ लेती छात
संवाद न्यूज एजेंसी
सहपऊ। देहात की नारी अब अबला नहीं रही, वह सबला बन चुकी है। अब उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। शिक्षित एवं योग्य बनो, आगे बढ़ो देश आपकी राह ताक रहा है।
ये बातें क्षेत्र के गांव बटपुरा स्थित श्रीमती उज्ज्वल इंटर कॉलेज में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत देहात की नारियों के उत्थान करने में शिक्षा का महत्व शीर्षक पर आयोजित गोष्ठी में शिक्षका शशि चौधरी ने कही।
शिक्षिका छाया ने कहा कि परेशानी, दिक्कतें आदि को भुलाना होगा, उनको आगे बढ़ना होगा। गोष्ठी में छात्रा कुमारी कविता ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करने के लिए उनके परिवार के साथ उनके माता-पिता को पहल करनी होगी। सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों की बच्चियों के उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज खुलवाने होंगे।छात्रा सुहानी ने कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति नए जमाने के हिसाब से सोचना होगा।
विज्ञापन
संध्या पचौरी ने कहा कि देश उनका बलिदान मांगता है, सैनिकों की होते खून को देख उनका खून खौलता है। छात्रा दक्षिता चौधरी ने काव्य पाठ में कहा नहीं देखा जाता पुलवामा जैसा संहार, देश मांगता है उनके बलिदानों का उपहार...।
छात्रा अनुष्ठा ने कहा कि मां-बाप को लड़की एवं लड़कों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। लड़कियों के कंधों पर दो परिवारों का भार होता है इसलिए प्रत्येक मां-बाप को अपनी बेटी को शिक्षा दिलानी चाहिए।इसके अलावा मोना, मानवी, शिवानी आदि ने भी अपने विचार रखें।
गोष्ठी में कृष्ण वीर उर्फ भोला, सीपी सिंह, यश चौधरी, बीके शर्मा, सौरभ शीलेंद्र कुंतल आदि उपस्थित थे। कॉलेज संचालक विनोद बधौतिया ने गोष्ठी में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन करने से पहले सभी छात्राओं ने बच्चियों को शिक्षित बनाने, उनकी समस्याओं को सुलझाने के साथ नारी सशक्तीकरण एवं उनको जागरूक करने की शपथ भी ली ।