{"_id":"65c51b6dd09409cc5502fb62","slug":"bca-will-start-in-pc-bagla-degree-college-from-july-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: जुलाई से पीसी बागला डिग्री कॉलेज में शुरू होगा बीसीए, मिला अनापत्ति प्रमाणपत्र, 60 सीटों पर शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: जुलाई से पीसी बागला डिग्री कॉलेज में शुरू होगा बीसीए, मिला अनापत्ति प्रमाणपत्र, 60 सीटों पर शुरू होगी
Fri, 09 Feb 2024 03:51 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:51 AM IST
सार
पीसी बागला डिग्री कॉलेज को बीसीए के कोर्स के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। अब राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि का पैनल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण करेगा। इसके बाद कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस कोर्स में 60 सीटें होंगी।
विज्ञापन
पीसी बागला कॉलेज, हाथरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में अब बीसीए की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस कोर्स को शुरू करने के लिए कॉलेज को अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। जुलाई से 60 सीटों पर बीसीए की पढ़ाई इस कॉलेज में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
पीसी बागला जिले का सबसे बड़ा डिग्री कॉलेज है। इसी साल इस कॉलेज में पांच नए कोर्स शुरू किए गए थे। इनमें बीबीए, एमएससी जंतु विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान और एमएससी भौतिक विज्ञान कोर्स शामिल हैं। इन सभी संकायों में पढ़ाई चल रही है। अब जिले के युवाओं के लिए एक और खुशखबरी है। उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी की पढ़ाई के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज को बीसीए के कोर्स के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। अब राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि का पैनल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण करेगा। इसके बाद कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस कोर्स में 60 सीटें होंगी। इस संबंध में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर का कहना है कि कॉलेज में बीसीए का कोर्स शुरू करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है।
विज्ञापन