फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bank branch, ATM crowd sweat rescued

बैंक शाखा, एटीएम पर भीड़ ने छुड़ाए पसीने

Thu, 13 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 13 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bank branch, ATM crowd sweat rescued
हाथरस में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के बाहर लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन की त्योहारी छुट्टियों के बाद खुली बैंक शाखाओं में गुरुवार को खूब भीड़ उमड़ी। पूरे दिन      बैंक शाखाओं और एटीएम पर लेनदेन करने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। बैंक कर्मी भी काम के अधिक दबाव से परेशान नजर आए। 
विज्ञापन


पांच दिन तक बैंकों में त्योहारों का अवकाश था। इस वजह से आम लोगों से लेकर व्यापारी वर्ग के लोग भी परेशान थे। इन पांच दिनों की छुट्टियों में एटीएम भी खाली हो गए, जिस वजह से काफी लोगों को उधार मांग कर काम चलाना पड़ा। गुरुवार को जैसे ही बैंक शाखाएं खुलीं, वैसे ही इनमें ग्राहकों की     भीड़ टूट पड़ी।
विज्ञापन


बैंक खुलने से   पहले ही बैंकों के बाहर काफी ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई थी। स्टेट बैंक, पीएनबी बैंक सहित कई अन्य बैंकों में ग्राहकों की भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त लेनदेन काउंटरों की व्यवस्था भी की गई। लेकिन यह काउंटर भी काफी कम पड़ गए। इधर, व्यापारी  वर्ग के   लोग भी काफी संख्या में बैंकों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक भीड़ के चलते काफी ग्राहक तो अगले दिन आने का मन बनाते हुए निराश होकर वापस लौट गए। इधर, अन्य सरकारी दफ्तरों में भी काफी संख्या में लोग शिकायत व अपने काम करवाने के लिए पहुंचे। देर शाम तक अफसर व बैंक कर्मी काप को निपटाते नजर आए। 


वहीं  पांच दिन की लंबी छुट्टी के बाद सरकारी दफ्तरों में भी फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्या तहसील और क्या कलेक्ट्रेट, सभी जगहों पर अधिकारी और कर्मचारी फरियादियों से घिरे नजर आए। तहसील के खतौनी और राजस्व विभाग में काफी भीड़ नजर आई, जबकि एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पास भी फरियादियों का दिन भर तांता लगा रहा।

अधिकारी भी फरियादियों की शिकायतें निपटाने में व्यस्त रहे। यही हाल पब्लिक से जुड़े दूसरे सरकारी विभाग जैसे बिजली और नगर पालिका का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed