{"_id":"63ee350e77dbdea5b70f0053","slug":"bam-bam-bhole-cheers-everywhere-some-devotees-taking-some-returning-with-kanwar-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हर ओर बम-बम भोले के जयकारे, कुछ श्रद्धालु लेकर जा रहे और कुछ लेकर लौट रहे कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हर ओर बम-बम भोले के जयकारे, कुछ श्रद्धालु लेकर जा रहे और कुछ लेकर लौट रहे कांवड़
Thu, 16 Feb 2023 07:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 07:22 PM IST
सार
गंगाघाटों को जाने से पहले लोगों ने अपनी कांवड़ सजाने के लिए सजावट के सामान की भी जमकर खरीदारी दी। हर तरफ बम-बम भोले और हर-हर महादेव की गूंज रही। शिवभक्त गंगाजल लाने के लिए राजघाट, रामघाट, सोंरो आदि गंगाघाटों पर कूच कर गए।
विज्ञापन
कांवड ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बृहस्पतिवार को जिले से काफी संख्या में शिवभक्तों की टोलियां गंगा घाटों के लिए रवाना हुईं। राजस्थान के कावड़ियों की टोलियां गंगाजल लेकर लौटने भी लगी है। पूरे दिन सड़कों पर बम-बम भोले के जयकारों की धूम रही।
विज्ञापन
शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में काफी रौनक है। गंगाघाटों को जाने से पहले लोगों ने अपनी कांवड़ सजाने के लिए सजावट के सामान की भी जमकर खरीदारी दी। हर तरफ बम-बम भोले और हर-हर महादेव की गूंज रही। शिवभक्त गंगाजल लाने के लिए राजघाट, रामघाट, सोंरो आदि गंगाघाटों पर कूच कर गए। वहीं, राजस्थान से काफी कांवड़ियां कांवड़ लेकर आते हैं तो वह इस मथुरा-बरेली मार्ग से होकर जाते हैं। इन कांवड़ियों की टोली गंगाजल लेकर आना भी शुरू हो गई है। इनमें महिलाएं भी काफी संख्या में दिखाई दी।
विज्ञापन
कांवड़ियों के ठहरने के लिए जगह-जगह लगाए शिविर
कांवड़ियों के ठहरने के लिए जगह-जगह पर शिविर लगा दिए गए हैं। श्रद्धालु भी उनकी सेवा में जुट गए हैं। इन शिविरों में मीठा जल, दूध, चाय, पकौड़ी, पूड़ी आदि खान-पान के अलावा जरूरी दवाओं के इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस फोर्स तैनात, रूट भी डायवर्ट
कांवड़ियों की सुरक्षा के पुलिस भी जुट गई है। भारी वाहनों का प्रवेश बरेली मार्ग पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही रूट डायवर्ट किया गया है। 19 फरवरी की सुबह छह बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। इसके लिए नए रूट भी निर्धारित कर दिए गए है। पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।