{"_id":"57d6f5b24f1c1b193bd47b30","slug":"bakri-eid-will-be-celebrated-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मनाई जाएगी बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मनाई जाएगी बकरीद
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
ईद की नमाज के लिए तैयार हुई ईदगाह दूसरे चित्र में मधुगढ़ी में गंदगी के बीच विचरण करते जानवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में आज ईद-उल-जुहा बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार को मुस्लिम बस्तियों में देर शाम तक ईद की तैयारियां होती रहीं।
महिलाओं ने बाजार से कपड़े, जूते, चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन के साथ घर की साज सज्जा का भी खूब सामान खरीदा। शहर की किराना की दुकानों पर भी खाने-पीने के सामान की बिक्री हुई। ईद को लेकर मुरसान गेट ईदगाह पर मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर रिजवान अहमद कुरैशी, मुबीन अहमद खान के नेतृत्व में साफ-सफाई कराई गई।
उन्होंने कहा कि आज सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। बकरीद पर कुर्बानी का भी प्रचलन होता है। कुर्बानी के लिए आगरा, अलीगढ़ और मथुरा की मंडियों में जाकर लोगों ने बकरों की खरीद की। इधर शहर की चिंताहरण रोड स्थित एक मस्जिद पर ईद की विशेष तैयारियां हुईं। सोमवार को जिले में ईद का जश्न रहेगा। मुस्लिम बस्तियों में ईद पर धमाल मचाने के लिए युवाओं ने साउंड सिस्टम भी लगाए हैं।