फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bajrang Dal to protest Valentine's Day

वेलेंटाइन डे का विरोध करेगा बजरंग दल

Mon, 11 Feb 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 11 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal to protest Valentine's Day
पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रशिक्षिण शिविर में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। बजरंग दल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम पुरानी कलेक्ट्रेट में हुआ। शुरुआत हनुमान जी और मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत मिश्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि वेलेंटाइन डे का बजरंग दल विरोध करेगा और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला मंत्री कैलाश कूलवाल, मनोज वार्ष्णेय, बजरंग दल जिला संयोजक प्रशांत मिश्र, मनोज द्विवेदी और उमेश शर्मा ने की। वक्ताओं ने बजरंग दल की स्थापना पर प्रकाश डाला। जिला संयोजक प्रशांत मिश्र ने कहा कि लव जेहाद, आतंकवाद, वेलेंटाइन डे को बजरंग दल किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारी संस्कृति में नहीं नहीं आता, इसलिए बजरंग दल इसका विरोध करेगा। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को पेड़ पर चढ़ना, कांटेदार गुफाओं को पार करना आदि सिखया गया। मनोज द्विवेदी, अंकित शर्मा ने राष्ट्रभक्ति के गीत का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एक दर्जन प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र, आशीष ठाकुर, रामवीर सिंह माहौर, प्रशांत प्रताप सिंह, सोनू भारती, अभय राना, छोटू राना, राहुल चौधरी, शुभम चौधरी, लव वार्ष्णेय, राहुल माहेश्वरी, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed