{"_id":"6ab8c6d0f311af95740e5723","slug":"bail-out-murder-accused-threaten-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जमानत पर आए आरोपियों पर धमकाने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जमानत पर आए आरोपियों पर धमकाने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 27 Sep 2026 01:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:04 PM IST
सार
अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुकदमे में आरोपी रमेशचंद्र, जगवीर और यतेंद्र जमानत पर बाहर आ चुके हैं। आरोप है कि ये लोग अन्य लोगों के माध्यम से फैसला करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के समदपुर निवासी फौजी की हत्या के मुकदमे में जमानत पर बाहर आए आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए देवेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह ने कहा है कि पांच फरवरी को उनके पुत्र अखिलेश की सादाबाद से करीब दो किलोमीटर पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में उनकी बेटी डॉली ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। देवेंद्र सिंह के अनुसार मुकदमे में आरोपी रमेशचंद्र, जगवीर और यतेंद्र जमानत पर बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि ये लोग अन्य लोगों के माध्यम से उन्हें फैसला करने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा न करने पर जेल से बाहर आने वाले अन्य आरोपियों के साथ उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन