फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Babu suspended for intentionally stalling departmental work

Hathras News: विभागीय कार्यों को जानबूझकर अटकाने वाला बाबू निलंबित

Sat, 28 Jan 2023 11:30 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Babu suspended for intentionally stalling departmental work
बीएसए कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक यानि बाबू के खिलाफ जाते-जाते तत्कालीन बीएसए निलंबन की कार्रवाई कर गए। बाबू पर विभागीय कार्यों को जान बूझकर अटकाने सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू अमरनाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार और उनके द्वारा अब तक किये गये विभिन्न अनियमित कृत्यों का आरोप लगाते हुए मुथरा के पोस्ट राया महावन में पीरीगढ़ी निवसी श्रीप्रकाश सिंह पुत्र भूदेव सिंह ने डीएम से शिकायत की थी। आरोप है कि अमरनाथ की नियुक्ति कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र हाथरस होते हुए भी जिला कार्यालयों में संबद्धीकरण/स्थानान्तरण और जिला मुख्यालय पर रहकर कई अनियमित कार्य कर रहे थे। इसके अलावा बीएसए के नियंत्रणाधीन अनुदानित निजी विद्यालयों (संबद्घ प्राइमरी) में भी धांधली में लिप्त हैं।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए हरीकिशोर ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्यालय की समीक्षा में पता चला कि आरोपी अमरनाथ विभागीय कार्यों को जानबूझकर लंबित रखते थे। साथ ही राजनैतिक दबाव बनाकर शिकायत आख्याओं में तथ्यों को छिपाकर तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने का भी आरोप है। इन सभी आरोपों को लेकर तत्कालीन बीएसए संदीप कुमार जाते-जाते अमरनाथ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरापों की जांच के लिए एबीएसए सिकंदराराऊ उदित कुमार एवं एबीएसए मुरसान गिर्राज सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि में अमरनाथ को बीईओ सिकंदराराऊ कार्यालय से संबद्घ किया गया है। प्रभारी बीएसए हरीकिशोर ने बताया कि आरोपी अमरनाथ के खिलाफ तत्कालीन बीएसए द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed