Hathras: आरडी कन्या डिग्री कालेज में बीए-बीकाम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पहले होगा समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
हाथरस के एकमात्र कन्या महाविद्यालय आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए-बीकॉम में एडमिशन शुरू हो गए हैं। पहले समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद कॉलेज से प्रवेश फार्म लेकर उसे भरना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरडी कन्या डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए फार्म वितरण शुरू हो गया है। इस कॉलेज में बीए व बी.कॉम में प्रवेश के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। कॉलेज में बीए की 660 व बी.कॉम की 180 सीटें हैं। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
आरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस जिले का एक मात्र कन्या महाविद्यालय है। इस कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कॉलेज में बीए की 660 व बी.कॉम की 180 सीटें हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राओं को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद कॉलेज से प्रवेश फार्म लेकर उसे भरना होगा। इसके बाद फार्म के साथ सभी प्रमाणपत्र संलग्न कर कॉलेज में जमा करने होंगे। कॉलेज द्वारा मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए पात्र छात्राओं की सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल छात्राएं कॉलेज में प्रवेश ले सकती हैं।
स्नातक में दाखिले के लिए प्रवेश फार्म मिलना शुरू हो गया है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद कॉलेज से प्रवेश फार्म ले सकती हैं। मेरिट के आधार पर छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।-सुषमा यादव, प्राचार्य आरडी कन्या महाविद्यालय।
विज्ञापन विज्ञापन