फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Azam looted lakhs of rupees on '

आजम ने ‘अपनों’ पर लुटाए करोड़ों रुपये

Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद  (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद  (हाथरस)।  Updated Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Azam looted lakhs of rupees on '
चुनाव - फोटो : Amar Ujala
सपा की सरकार में नगर विकास मंत्री रहे आजम खान ने विकास के लिए सिर्फ वहां करोड़ों रुपया लुटाया, जहां उनकी पार्टी के चेयरमैन थे। करोड़ों रुपये बिरादरी और अपने चेलों पर ही लुटा डाले, तो पूरे प्रदेश का विकास कैसे संभव था। प्रदेश की कई नगर पंचायतें विकास में पिछड़ गईं। अब भाजपा की सरकार है और वह सबको साथ लेकर सबका विकास करने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


यह बातें भाजपा सरकार के पशुधन विकास मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सादाबाद नगर अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी रविकांत अग्रवाल के समर्थन में अन्नपूर्णा सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह सादाबाद नगर के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे। विकास के लिए करोड़ों रुपये अनुदान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले से ही उन पर आचार संहिता के 18 मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन


अंत में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रविकांत अग्रवाल के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में यदि उनसे कुछ गलतियां हुईं हैं तो वह क्षमाप्रार्थी हैं। अध्यक्षता नत्था सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, देवचंद्र गौड़, प्रीती चौधरी, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, अविन शर्मा, सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, अरविंद चौधरी, प्रभात पचौरी, बालकिशन गोयल, शिवचरन लाल वाल्मीकि, सुनील गौतम, तुलसीदास अग्रवाल, सोमप्रकाश वार्ष्णेय, शिवचरनलाल वाल्मीकि, दिनेश त्यागी, दिनेश शाह, नीरज पचौरी, चंद्रभान सिंह अग्र, ललित शाह, सौदान सिंह, सुधीर गर्ग, कुसुम मदनावत, जितेंद्र बधौतिया, अशोक चौधरी, कमल सिंह बघेल, रामकुमार बघेल, हेमंत गौतम, प्रदीप गोयल, राधेश्याम पागल, गोपाल प्रधान, दिनेश बघेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बघेल समाज के लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed