फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   aware farmer about corp

किसानों को बताए कम लागत में अधिक पैदावार लेने के उपाय

Tue, 19 Jan 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
aware farmer about corp
कृभको फसल संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि एवं प्रतिभाग करते किसान - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कोतवाली चौराहा स्थित कृभको सहकारी समिति पर सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अलीगढ़ और आगरा के कृषि वैज्ञानिकों एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने सहभागिता की। संचालन कृभको के वरिष्ठ प्रबंधक विजय सिंह ने किया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक जीपी सारस्वत, डॉ. आरपी सिंह, प्रबंधक राजकुमार राघव, डॉ. एके सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह, एआरओ अरविंद कुमार दुबे, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, उपकृषि निदेशक डॉ. वीके सचान, राजेश कुमार सिंह, एचएन सिंह, कृभको के क्षेत्रिय प्रबंधक डॉ. राकेश कुमार एवं संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. सतवीर सिंह मंचासीन थे।
अतिथियों ने संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कृषि वैज्ञानिकों ने कम लागत में फसल का अधिक उत्पादन करने के उपाय बताए। आलू की अधिक पैदावार और फसलों की सुरक्षा के उपायों की भी जानकारी दी। तरल जैविक उर्वरक के लाभ एवं इसको प्रयोग करने की विधि समझाई और कहा कि इसका प्रयोग करके फसल से अधिक पैदावार ली जा सकती है।
विज्ञापन

जैविक खेती का महत्व समझाते हुए कहा कि कम लागत से अधिक उत्पादन जैविक खेती के माध्यम से लिया जा सकता है। किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कृभको के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्रीनिवास पचौरी, हरिमोहन तिवारी, चौधरी मलखान सिंह, धीरेश दीक्षित, सुुरेश मल्ल, बच्चू सिंह, रामवीर सिंह, अजब सिंह, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

फसल संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि।

फसल संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि। - फोटो : SASNI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed