{"_id":"5e273e6a8ebc3e4af66cdb33","slug":"aujroe-team-won-kabaddi-competition-hathras-news-ali2246614195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में अजरोई की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में अजरोई की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नेहरू युवा केंद्र के नेहरू युवा मंडल भोपतपुर के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरण किया गया।
जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, नेहरू युवा केंद्र हाथरस की जिला युवा समन्वयक दिव्या शर्मा तथा जिला लेखाकार ऊषा सक्सेना ने युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने कहा कि युवा कल की आशा है। वह राष्ट्र के सबसे ऊर्जावान भाग में से एक है और इसलिए उनसे बहुत उम्मीदें हैं। इस मौके पर महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पिंकी सिंह प्रथम, प्रिया द्वितीय, कल्पना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में 800 मीटर दौड़ में गौरव कुमार ने प्रथम, चंद्रवीर सिंह ने द्वितीय और बॉबी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की लंबी कूद में देवेंद्र सिंह प्रथम, विशाल सिंह द्वितीय, हृदेश राणा और श्याम कुमार तीसरे स्थान पर रहे । कबड्डी में अजरोई की टीम प्रथम तथा नगला नंदू की टीम दूसरे स्थान पर रही। पीटीआई शैलेंद्र सिंह और रवि ठेनुआं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रियंका गुप्ता, कल्पना चौधरी, साधना, कुलदीप परमार, विवेक पाठक, विकास कुमार, मनोज कुमार, अजय चतुर्वेदी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।