फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   attempt to loot, firing with police, one injured

सादाबाद में लूट की कोशिश कर रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक घायल

Mon, 10 Feb 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
attempt to loot, firing with police, one injured
सदाबाद में हुई पुलिस मुठभेड़ का खुलासा करते एसपी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सादाबाद क्षेत्रांतर्गत जलेसर रोड पर शनिवार की मध्य रात्रि में बाइक सवार बदमाशों ने एक आल्टो कार लूटने की कोशिश की। कार में पुलिस की गश्त टीम मौजूद थी। ऐसे में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी वहां से भाग गए। पुलिस ने वहां से अपाचे बाइक, तमंचा और कारतूस आदि बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल ने एसपी ऑफिस में पत्रकारों को बताया कि शनिवार की रात्रि एक बजे के लगभग सादाबाद कोतवाली के एसआई डिप्टी सिंह, नरेंद्र कुमार, कांस्टेबिल सुनील कुमार जब प्राइवेट आल्टो कार से गश्त पर थे तो सादाबाद-जलेसर रोड पर मदनलाल भट्टे के बाद अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूट के मकसद से इस कार को रोक लिया। गाड़ी को रोकते हुए बदमाशों ने इसका शीशा तोड़ दिया। जब बदमाशों ने गाड़ी के अंदर पुलिस को देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की। इसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से अधिकारियों, थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को दी। तदुपरांत कोतवाली निरीक्षक सादाबाद जगदीश चंद्र मय फोर्स के साथ और एसओजी की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने इन बदमाशों की घेराबंदी कर ली। मुठभेड़ में बबलू पुत्र पप्पू उर्फ जुगेंद्र निवासी मढ़ाका थाना सादाबाद के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने बबलू को पकड़ लिया तो उसके पास से अपाचे बाइक, तमंचा और कारतूस मिले। उसने अपने साथी का नाम पवन पुत्र धन्ना निवासी मढ़ाका सादाबाद बताया, जबकि तीसरे का नाम बबलू नहीं बता सका। वह पवन के ही साथ आया था। यह तीनों लूटपाट के मकसद से ही इस रोड पर आए थे। रात्रि में पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और घायल बदमाश से भी पूछताछ की। बबलू पर सादाबाद और सहपऊ के अलावा मथुरा कोतवाली में भी लूट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed