{"_id":"6926bca964c032a4180485c9","slug":"attempt-to-cut-bank-of-india-atm-in-sikandrarao-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बैंक ऑफ इंडिया एटीएम को दूसरी बार गैस कटर से काटने की कोशिश, नहीं हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बैंक ऑफ इंडिया एटीएम को दूसरी बार गैस कटर से काटने की कोशिश, नहीं हुए सफल
Wed, 26 Nov 2025 02:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:09 PM IST
सार
इस एटीएम पर चोरों ने एक सप्ताह में दूसरी बार धावा बोला है। इससे पहले पिछले मंगलवार की रात को भी चोरों ने एटीएम काटकर चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
एटीएम को दो जगह से काटने की कोशिश
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित पंत चौराहे के निकट हाथरस रोड पर 25 नवंबर की रात्रि चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर लगे एटीएम पर धावा बोला। चोरों ने गैस कटर की सहायता से एटीएम को दो जगह से काटने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। बता दें कि यह एटीएम बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित नहीं होता है।
विज्ञापन
बैंक के शाखा प्रबंधक भुवनेश कुमार ने बताया कि रात्रि लगभग 9:51 बजे एक बाइक बैंक परिसर के बाहर आकर खड़ी थी। उस पर तीन युवक सवार थे। बता दें कि एटीएम पर सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव का काम भी वेंडर कंपनी ही देखती है। मौके पर कोतवाली पुलिस और हाथरस से एसओजी की टीम पहुंच गई। सीओ जेएन अस्थाना और कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि जांच में पता चला कि एटीएम में गैस कटर चलाने के लिए चोरों ने पड़ोस में लगे बिजली के बोर्ड का सहारा लिया। एटीएम के केबिन में 10-10 वेल्डिंग रॉड के अवशेष टुकड़े पाए गए। एटीएम मशीन के कुंडों को दो जगह से काटने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
एटीएम में रात के समय 81,000 रुपये थे। एसओजी की टीम बैंक के सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। बैंक के सीसीटीवी में केवल परिसर का ही हिस्सा आता है। एटीएम वाला हिस्सा सीसीटीवी की जद में नहीं आता। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वेंडर कंपनी द्वारा मुंबई से मंगाई जा रही है।
सप्ताह में दूसरी बार बोला धावा
बता दें कि इस एटीएम पर चोरों ने एक सप्ताह में दूसरी बार धावा बोला है। इससे पहले पिछले मंगलवार की रात को भी चोरों ने एटीएम काटकर चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पाई थी। दोनों बार चोर एटीएम को गैस कटर से काटने में नाकाम साबित हुए। इसका संचालन इट्स नाम की निजी कंपनी द्वारा किया जाता है। एटीएम पर कोई भी सुरक्षा साधन नहीं है। रात में एटीएम बिना किसी सुरक्षा के रहते हैं।