{"_id":"5ec57b798ebc3e90835dded8","slug":"attack-on-vehicle-fir-registerd-against-19-people-sadabad-news-ali2341567122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर रोड पर गाड़ी को घेरकर हमला, 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर रोड पर गाड़ी को घेरकर हमला, 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव बहरदोई निवासी शिव सिंह पुत्र लालाराम ने कोतवाली में अपने ही गांव के 19 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह अनुसूचित जाति का है, उसके गांव बहरदोई में रणजीत सुमन के घर व खेती की देखभाल करता हूं। पांच मई की सुबह नौ बजे वह गाड़ी से सादाबाद से कार्य निपटा कर वापस बहरदोई लौट रहा था, गाड़ी में उसके साथ गांव के ही दो लोग बैठे थे।
गाड़ी को ग्राम प्रधान नसरूद्दीन चला रहे थे, जैसे ही गाड़ी सादाबाद सलेमपुर रोड पर पहुंची, वैसे ही वहां गांव के 19 लोग अपने हाथों में लाठी डंडे, हथियार लेकर आ गए और गाड़ी को रूकवा लिया और गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। एक नामजद ने उससे गांव की लापता लड़की के बारे में जानकारी तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की, इसी बात पर उक्त लोग गाली गलौज करने लगे।
जब उसने विरोध किया तो सभी 19 लोगों ने एक राय होकर गाड़ी पर हमला कर दिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर शीशे तोड़ दिए। नामजदों ने उसे गाड़ी से नीचे खींच लिया और जान से मारने की नीयत से गले में पड़ी स्वाफी का फंदा बना कर गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। नामजदों द्वारा गाड़ी में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान कर दिया गया। जाते समय यह नामजद धमकी दे गए कि रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे।