फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ATM hacking gang member arrested in Sikandrarao

Hathras News: सिकंदराराऊ में एटीएम काटने वाले गिरोह का सदस्य दबोचा

Mon, 01 Dec 2025 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
ATM hacking gang member arrested in Sikandrarao
पांच दिन पहले सिकंदराराऊ के पंत चौराहा स्थित एटीएम को काटने का प्रयास करने वाले गिरोह का सदस्य विजेंद्र उर्फ विजय निवासी बनवारीपुर हसायन पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रविवार को सिकंदराराऊ पुलिस और एसओजी टीम ने उसको दबोच लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है। इसी गिरोह के रामस्वरूप निवासी जिरौली खुर्द सिकंदराराऊ हाथरस को अलीगढ़ पुलिस ने पकड़ा है, तीसरा सदस्य करन अभी तक फरार है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 25 नवंबर की रात को चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने गैस कटर की सहायता से एटीएम को दो जगह से काटने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। एक सप्ताह में दूसरी बार चोरों ने इस एटीएम को काटने का प्रयास किया था। दूसरे दिन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने सिकंदराराऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने छह टीमों का गठन किया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखीं, इनमें कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दिए। इन युवकों को ट्रेस किया गया। टेक्निकल इंटेलीजेंस माध्यमों से गिरोह के विजेंद्र उर्फ विजय निवासी बनवारीपुर हसायन व अन्य के नाम सामने आए। पुलिस ने रविवार को इकबालपुर गेट के पास से विजेंद्र उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया। विजेंद्र वर्तमान में सिकंदराराऊ के गांव जिरौली खुर्द में रह रहा है।
विज्ञापन


पूछताछ में विजेंद्र ने बताया कि घटना वाले दिन गैस कटर का पत्ता टूटने तथा पुलिस का सायरन बजने के कारण वे वहां से भाग गए थे। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, तीन कारतूस व घटना में प्रयोग हुई गैस कटर मशीन बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अलीगढ़ में रंगे हाथ दबोचा रामस्वरूप

सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि इसी गिरोह ने 28 नवंबर की रात को अलीगढ़ में धनीपुर मंडी स्थित एटीएम को काटने का प्रयास किया था। एटीएम का सायरन बजने पर विजेंद्र और उसका साथी करन वहां से भाग गए थे, लेकिन रामस्वरूप निवासी जिरौली खुर्द सिकंदराराऊ हाथरस को पुलिस ने पकड़ लिया था। करन अभी तक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed