फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ate chowmein and walked away, when asked for money, pushed

दबंगई: चाऊमीन खाई और चल दिए, पैसे मांगे तो पलट दी ढकेल, दुकानदार से मारपीट पर मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Jun 2023 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 06:09 PM IST
सार

रविवार की देर रात गांव के मानवेंद्र और रमन ने उसकी ढकेल से चाऊमीन खाई। जब वह चाऊमीन खाकर वहां से चलने को हुए तो दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर दुकानदार के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। चाऊमीन की पूरी ढकेल को सड़क पर पलट दिया। 

विज्ञापन
Ate chowmein and walked away, when asked for money, pushed
पलटी हुई ढकेल और बिखरे हुए बर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में रविवार की देर रात एक दुकानदार को कुछ लोगों से चाऊमीन के पैसे मांगना भारी पड़ गया। आरोपियों ने दुकानदार और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, फिर उसकी सामान से भरी ढकेल पलट दी। दुकानदार ने सोमवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव जिंद पट्टी बिसाना निवासी सुदीप कुमार पुत्र शंकरलाल ढकेल पर चाऊमीन बेचता है। रविवार की देर रात गांव के मानवेंद्र और रमन ने उसकी ढकेल से चाऊमीन खाई। जब वह चाऊमीन खाकर वहां से चलने को हुए तो दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर दुकानदार के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। चाऊमीन की पूरी ढकेल को सड़क पर पलट दिया। 
विज्ञापन


जब उसकी पत्नी और मां उसे बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के दौरान मौके पर भीड़ लग गई। दुकानदार ने बिसाना निवासी मानवेंद्र पुत्र राजू, रमन पुत्र जुल्फी सिंह और शुभम पुत्र रमन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दुकानदार का कहना है कि आरोपियों ने जीना दुश्वार कर रखा है। इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी यह उसकी ढकेल पलट चुके हैं और अन्य दुकानदारों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed