{"_id":"65a43350f3368af6d10651c8","slug":"assault-for-asking-for-money-lent-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उधार दिए रुपये मांगने पर मारपीट, अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उधार दिए रुपये मांगने पर मारपीट, अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज
Mon, 15 Jan 2024 12:47 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:47 AM IST
सार
पिछले साल दिसंबर में स्नेहलता ने मुझसे 50 हजार रुपये बेटे की शादी के लिए मांगे। स्नेहलता ने रुपये किश्त में देने का वायदा किया था। वादे के मुताबिक उसने रुपये वापस नहीं किए। रुपये मांगने पर बार-बार समय देकर टरकाती रही। 10 जनवरी को जब मैंने रुपये नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही तो स्नेहलता ने कहा कि वह पूरा हिसाब आज ही अदा कर देगी।
विज्ञापन
सादाबाद थाना
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी रतना जटोई निवासी मोहन सिंह पुत्र नाहर सिंह ने सादाबाद कोतवाली में गांव की स्नेहलता, किशनपाल, विकास और यशवंत के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट भी की।
विज्ञापन
मोहन ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में स्नेहलता ने मुझसे 50 हजार रुपये बेटे की शादी के लिए मांगे। स्नेहलता ने रुपये किश्त में देने का वायदा किया था। वादे के मुताबिक उसने रुपये वापस नहीं किए। रुपये मांगने पर बार-बार समय देकर टरकाती रही। 10 जनवरी को जब मैंने रुपये नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही तो स्नेहलता ने कहा कि वह पूरा हिसाब आज ही अदा कर देगी।
विज्ञापन
उसके बाद वह अपने पति किशनपाल पुत्र सालिगराम एवं अपने पुत्र विकास, यशवंत पुत्र किशनपाल के साथ आई और सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मुझे, मेरी पत्नी व मां के साथ मारपीट व बदतमीजी की। साथ ही शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन