फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Assault, firing and obstruction of government work

Hathras: मारपीट-फायरिंग व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 25 Jul 2026 10:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 25 Jul 2026 10:34 PM IST
सार

जिला पंचायत निधि से पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी आरोपी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरिया और तमंचों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Assault, firing and obstruction of government work
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस न्यायालय के आदेश पर सादाबाद थाना पुलिस ने ग्राम कुकटई में पुलिया निर्माण के दौरान मारपीट, फायरिंग और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगीता देवी पत्नी रघुराज सिंह ने कहा है कि 30 मार्च 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे जिला पंचायत निधि से पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी वीरेश, हरिओम, बंटी, मनोज, मनीष उर्फ आशीष हप्पू, गोलू, अशोक, रवेंद्र, भूरा, करन और विवेक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरिया और तमंचों से हमला कर दिया। शिकायत में भूरा और बंटी पर फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है, जिसमें अंकित सहित अन्य लोग घायल हुए। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed