{"_id":"63c4257c6916a46bed21e1a3","slug":"arrested-for-posting-provocative-video-on-facebook-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो डालने वाला गिरफ्तार, पुलिस पर हुआ था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो डालने वाला गिरफ्तार, पुलिस पर हुआ था हमला
Sun, 15 Jan 2023 09:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:40 PM IST
सार
सादाबाद के जटोई में चल रही बौद्ध कथा के संबंध में फेसबुक अकाउंट एसीपी सोनू सिंह की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। पुलिस ने एसीपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जटोई में बौद्ध कथा
- फोटो : वीडियो ग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद के जटोई में बौद्ध कथा के दौरान वायरल वीडियो के संबंध में जांच करने पहुंचे उपनिरीक्षक और कांस्टेबल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उपनिरीक्षक नवीन कुमार द्वारा विभिन्न धाराओं में 16 नामजद सहित 50- 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने एसीपी सोनू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फेसबुक पेज से ही धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली वीडियो पोस्ट की गई थी। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि जटोई मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बौद्ध कथा के दौरान हुआ था पुलिस पर हमला
सादाबाद के जटोई में चल रही बौद्ध कथा के संबंध में फेसबुक अकाउंट एसीपी सोनू सिंह की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इसकी जांच के लिए उपनिरीक्षक नवीन कुमार हमराही अनिल कुमार के साथ 11 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे गांव पहुंचे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने मिलकर पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उपनिरीक्षक नवीन कुमार व हमराही अनिल कुमार घायल हो गए। मामले में 16 नामजद और 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन