फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Arrested for posting provocative video on Facebook

Hathras News: फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो डालने वाला गिरफ्तार, पुलिस पर हुआ था हमला

Sun, 15 Jan 2023 09:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 09:40 PM IST
सार

सादाबाद के जटोई में चल रही बौद्ध कथा के संबंध में फेसबुक अकाउंट एसीपी सोनू सिंह की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। पुलिस ने एसीपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Arrested for posting provocative video on Facebook
जटोई में बौद्ध कथा - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

सादाबाद के जटोई में बौद्ध कथा के दौरान वायरल वीडियो के संबंध में जांच करने पहुंचे उपनिरीक्षक और कांस्टेबल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उपनिरीक्षक नवीन कुमार द्वारा विभिन्न धाराओं में 16 नामजद सहित 50- 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने एसीपी सोनू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फेसबुक पेज से ही धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली वीडियो पोस्ट की गई थी। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि जटोई मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


बौद्ध कथा के दौरान हुआ था पुलिस पर हमला
सादाबाद के जटोई में चल रही बौद्ध कथा के संबंध में फेसबुक अकाउंट एसीपी सोनू सिंह की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया था।  इसकी जांच के लिए उपनिरीक्षक नवीन कुमार हमराही अनिल कुमार के साथ 11 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे गांव पहुंचे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने मिलकर पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उपनिरीक्षक नवीन कुमार व हमराही अनिल कुमार घायल हो गए। मामले में 16 नामजद और 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed