सैन्यकर्मी हत्याकांड: गोली बरसाने के बाद तीन राज्य, आठ जिल पिस्टल और तमंचे के साथ साथी संग घूमता रहा गैंगस्टर
हत्यारोपी विक्रम उर्फ विक्की गैंगस्टर है। उस पर कई मुकदमे हैं। इसके साथ ही केके पंडित पर भी कई मुकदमे बताए जा रहे हैं। हत्याकांड के बाद जब से मुकदमा दर्ज हुआ है, तब से पुलिस हत्यारोपियों का आपराधिक इतिहास छिपाती आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिन दहाड़े सैन्यकर्मी की गोलियां बरसाकर हत्या करने के बाद गैंगस्टर विक्रांत उर्फ विक्की और उसका साथी केके पंडित तीन राज्यों के आठ जिलों की सीमा पार कर कुरुक्षेेत्र पहुंच गया। गिरफ्तारी के दौरान इनके पास तमंंचा भी था, यानी पांच दिन तक यह दोनों तमंचा लिए तीन राज्यों में घूमते रहे,किसी ने इन्हें पकड़ा।
सनसनीखेज वारदात करने के बाद इन्हें एनकाउंटर का भी डर था। यूपी की अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की निति से भी वाकिफ थे।वारदात के बाद ही यूपी छोड़ने का इरादा इन्होंने बना लिया था। सूत्रों के अनुसार हत्या कर भागने के बाद यह हाथरस से अलीगढ़, मथुरा, पूर्वी दिल्ली,दक्षिणी दिल्ली,सोनीपत, पानीपत और करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचे। सर्विलांस से मिल रही लोकेशन से भी यह जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें... सैन्यकर्मी हत्याकांड: पुलिस ढूंढ़ती रही, कुरुक्षेत्र जेल पहुंचे आरोपी, आरोपियों की अचानक गिरफ्तारी पा उठे सवाल
सादाबाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रही। परिजन इंसाफ के लिए हाथरस से लखनऊ के बीच चक्कर लगाते रह गए और हमलावर एनकाउंटर से बच निकले। सादाबाद के समदपुर की रंजिश में पुलिस की निष्क्रियता ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया और परिवार का पुलिस से विश्वास उठ चुका है। पिता देवेंद्र सिंह व बहन डॉली का कहना है कि सबकुछ सुनियोजित था। भाई के ऊपर दर्ज मुकदमे, उनकी हत्या और फिर हत्यारोपियों का इस तरह पकड़ा जाना।
पिता देवेंद्र सिंह का कहना है कि पूर्व में भी दर्ज हुए मुकदमे पुलिस की मिलीभगत से हुए और उनके परिवार को परेशान किया गया। चार जुलाई 2025 में बेटे पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें उन्हें भी नामजद किया गया, जबकि वे जम्मू में थे। इससे पहले भी 23 फरवरी 2024 को दर्ज हुए जानलेवा हमले व छह मई 2023 को दर्ज हुए मारपीट के मुकदमे भी गलत तरीके से लिखाए गए थे। इन्हीं मुकदमों की पैरवी में अखिलेश उलझा रहा और उसकी हत्या कर दी गई।
हत्यारोपी विक्रम उर्फ विक्की गैंगस्टर है। उस पर कई मुकदमे हैं। इसके साथ ही केके पंडित पर भी कई मुकदमे बताए जा रहे हैं। हत्याकांड के बाद जब से मुकदमा दर्ज हुआ है, तब से पुलिस हत्यारोपियों का आपराधिक इतिहास छिपाती आई है। यही वजह है कि परिजन लगातार पुलिस पर आरोप लगाते आ रहे हैं।
आरोप गलत हैं। पीआरवी का समय निर्धारित है। निगरानी में हुई लापरवाही के चलते ही पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
सर्विलांस व इंटेलिजेंस फेलियर
पुरानी रंजिश के मामलों व शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर हर समय नजर रखी जाती है। बीट सिपाही से लेकर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी होती है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छह माह पहले से संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांव चिह्नित किए जाते हैं, लेकिन इस सबके बाद भी दिनदहाड़े हत्या और हत्यारोपियों का प्रदेश छोड़ देना सीधे-सीधे इंटेलीजेंस और फिर सर्विलांस फेलियर है। इसी लापरवाही पर सादाबाद एसओ, एक दारोगा व सिपाही को हटाया जा चुका है।
पुलिस पर सीधे-सीधे आरोप
मृतक की बहन डॉली ने सादाबाद पुलिस पर सीधे-सीधे आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुन्नी देवी कोल्ड के सामने पीआरवी खड़ी रहती है, लेकिन घटना के समय जानबूझ कर पीआरवी को राया रोड पर भेजा गया था। उनका आरोप है कि घटना की पुलिस को पहले से जानकारी दी। उनका कहना है कि दो-दो करके आरोपी सरेंडर हो रहे हैं।