{"_id":"5b142ff84f1c1bae6e8b6200","slug":"arm-car-kit-invoice-violation-of-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एआरएम की कार का काटा चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एआरएम की कार का काटा चालान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक रूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चंदपा पुलिस ने 11 रोडवेज बसों का चालान कर दिया। यही नहीं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर कासगंज के एआरएम की सरकारी कार का भी चालान किया गया।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस निजी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच करती हैं। सरकारी वाहन पुलिस की चेकिंग से बच निकलते हैं। इसलिए निजी वाहनों पर भी लोग अक्सर सरकारी विभागों का नाम आदि लिखकर चलते हैं। चंदपा पुलिस ने रविवार को सरकारी वाहनों को ध्यान में रखकर वाहन चेकिंग की।
पुलिस ने ईयर फोन लगाकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट न लगाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 11 रोडवेज बसों के चालकों का चालान काट दिया और जुर्माना भरने पर ही बसों को छोड़ा गया। पुलिस ने कासगंज के एआरएम की कार को भी रोक लिया और यातायात नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया। कार में केवल ड्राइवर मौजूद था। चालान काटने पर एआरएम के ड्राइवर को भी जुर्माना देना पड़ा।