फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Appearance of accused of Hathras Satsang accident

हाथरस सत्संग हादसा: आरोपियों की हुई पेशी, अब 10 दिसंबर को अगली सुनवाई

Fri, 29 Nov 2024 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 10:13 PM IST
सार

हाथरस सत्संग हादसे के दो आरोपियों मंजू देवी व संजू यादव की ओर से न्यायालय में उन्मोचन (आरोपों से उन्मुक्ति) प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। अब इस मामले में न्यायालय में 10 दिसंबर की तिथि नियत है। 

विज्ञापन
Appearance of accused of Hathras Satsang accident
सत्संग हादसे के आरोपियों को पेशी पर ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में सत्संग हादसे के आरोपियों की 29 नवंबर को पेशी हुई। सत्र न्यायालय में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपों पर बहस की, लेकिन उनकी बहस पूरी नहीं हो सकी। न्यायालय में इस मामले में 10 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के दो जुलाई को सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मुधकर के अलावा मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार और दलवीर सिंह को आरोपी बनाया है। न्यायालय में शुक्रवार को जिला कारागार से पुलिस 10 आरोपियों को पेशी पर लेकर आई। इस मामले में एक महिला आरोपी मंजू देवी जमानत पर हैं। वह भी न्यायालय में हाजिर हुईं, जबकि दूसरी महिला आरोपी मंजू यादव की जमानत स्वीकृत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मंजू यादव के अधिवक्ता मुकेशपाल सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी का रिहाई परवाना शुक्रवार को न्यायालय से जा चुका है। शुक्रवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता एपी सिंह ने आरोपों पर बहस की। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एपी सिंह की शुक्रवार को बहस पूरी नहीं हो पाई। सत्र न्यायालय में इस मामले में 10 दिसंबर की तिथि नियत है।

दो आरोपियों की आरोपों से उन्मुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल
हाथरस सत्संग हादसे के दो आरोपियों मंजू देवी व संजू यादव की ओर से न्यायालय में उन्मोचन (आरोपों से उन्मुक्ति) प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। अधिवक्ता योगांश पाराशर ने बताया कि 29 नवंबर को न्यायालय में उन्मोचन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। इस पर बहस पूरी हो चुकी है। अब इस मामले में न्यायालय में 10 दिसंबर की तिथि नियत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed