{"_id":"5f860d2a4ba29279be458567","slug":"another-video-viral-in-hathras-episode","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस प्रकरणः एक और वीडियो वायरल ...जबर्दस्ती करने से रोका तो दबाया था बिटिया का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस प्रकरणः एक और वीडियो वायरल ...जबर्दस्ती करने से रोका तो दबाया था बिटिया का गला
Wed, 14 Oct 2020 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिटिया के साथ हुई दर्दनाक घटना को हुए करीब एक माह बीत चुका है। ऐसे में तरह-तरह के पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसे वारदात के दिन 14 सितंबर का बताया जा रहा है। इसमें बिटिया यह कह रही है कि आरोपी उससे जबर्दस्ती करना चाहता था। इसका विरोध करने पर आरोपी संदीप ने उसका गला दबाया।
विज्ञापन
पूरे देश को झकझोर देने वाले इस घटनाक्रम की शुरुआत 14 सितंबर को बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के बाद हुई। तब से लेकर अब तक अनेक वीडियो सामने आ चुके हैं। इसमें कई वीडियो स्टिंग आपरेशन के भी सामने आए हैं। बिटिया की मां का भी घटना वाले दिन का वीडियो आ चुका है, इसमें वह एक मुख्य आरोपी संदीप का ही नाम ले रही है। इसके बाद कई और वीडियो आए हैं।
विज्ञापन
तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर का भी स्टिंग ऑपरेशन वायरल हो चुका है। इसमें वे आरोपियों की मदद करने की बात कह रहे हैं। वे यह भी कह रहे हैं कि पीड़िता व आरोपी संदीप में प्रेम संबंध थे। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। करीब 48 सेकेंड के इस वीडियो में बिटिया अपने साथ जबर्दस्ती न करने देने पर गला दबाने की बात कह रही है। दावा किया जा रहा है कि करीब 48 सेकेंड का यह वीडियो 14 सितंबर का ही है।
विज्ञापन