{"_id":"67c09a92646d6da23b0f896a","slug":"annual-day-celebrated-in-sanvilyan-vidyalaya-dayanatpur-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars News: संविलियन विद्यालय में मना वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars News: संविलियन विद्यालय में मना वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा समां
Thu, 27 Feb 2025 10:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:32 PM IST
सार
वार्षिक उत्सव में बाधा दौड़, म्यूजिकल चेयर गेम सहित कई गतिविधियां आयोजित हुईं। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
पुूरस्कृत बच्चे
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय दयानतपुर में 27 फरवरी को वार्षिक उत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसी गुणवत्ता अशोक चौधरी ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने राधाकृष्ण के स्वरूप में नृत्य कर मन मोह लिया। प्रेरणा गीत भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान बाधा दौड़, म्यूजिकल चेयर गेम सहित कई गतिविधियां आयोजित हुईं। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर डीसी बालिका हेमंत सैंगर, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक रीना कुलश्रेष्ठ, मिथिलेश कुमारी, समता जैन, मनीषा चौधरी, योगिता सैंगर आदि थे।