फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Announcement of the Annual Elections of the Sadabad Bar Association

Hathras News: बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव की घोषणा

Tue, 05 May 2026 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Announcement of the Annual Elections of the Sadabad Bar Association
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
दी बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को कर दी गई। सचिव दिग्विजय सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि 6 और 7 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 8 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सचिव ने बताया कि 16 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन




मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन वापसी या जांच के दौरान नामांकन निरस्त होने की स्थिति में नामांकन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। चुनाव के लिए बार अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर, सचिव दिग्विजय सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सहायक चुनाव अधिकारी राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed