फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Animals treated at home Hathras got five mobile veterinary units

Hathras News: पशुओं का घर बैठे होगा उपचार, हाथरस को मिलीं पांच मोबाइल वेटनरी यूनिट

Sun, 26 Mar 2023 06:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 06:21 PM IST
सार

पशु उपचार पशु पालक के द्वार योजना के तहत जनपद के लिए 5 मोबाइल वेटनरी वाहन आवंटित किए गए हैं।  प्रत्येक मोबाइल वेटनरी यूनिट में 3 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिसमें से एक पशु चिकित्सा अधिकारी, एक वाहन चालक व एक मल्टीपर्पज कर्मचारी तैनात किया गया है।    

विज्ञापन
Animals treated at home Hathras got five mobile veterinary units
सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा मोबाइल वेटरनरी यूनिट का शुभारंभ करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत 201 करोड़ की लागत से 502 मोबाइल वेटनरी यूनिट का फ्लैग ऑफ तथा टोल फ्री नम्बर 1962 का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। 

विज्ञापन


हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय व सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ ही फीता काटकर दो मोबाइल वेटनरी यूनिट को सांसद , जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।    
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय वीर चंद्रयाल ने बताया कि पशु उपचार पशु पालक के द्वार योजना के तहत जनपद के लिए 5 मोबाइल वेटनरी वाहन आवंटित किए गए हैं।  प्रत्येक मोबाइल वेटनरी यूनिट में 3 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिसमें से एक पशु चिकित्सा अधिकारी, एक वाहन चालक व एक मल्टीपर्पज कर्मचारी तैनात किया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आलोक माहेश्वरी, अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार, ई डिस्ट्रक्टि मैनेजर मनोज उपाध्याय, आदि मौजूद थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed