फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Animal theft accused shot in encounter

Hathras News: मुठभेड़ में पशु चोरी के आरोपी को लगी गोली, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 18 Sep 2024 09:30 PM IST
सार

गोली लगने से आरोपी करूआ उर्फ भेली घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कांबिंग में उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Animal theft accused shot in encounter
मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के वाहनपुर-चंदनपुर रोड पर वाहनपुर के निकट खेतों में पुलिस व पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से पशु चोरी का एक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


5 सितंबर को प्रमोद कुमार सिंह निवासी चंदनपुर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 4-5 सितंबर की रात में चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और पशु खोलकर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनको पीटा। 7 सितंबर को धर्मेंद्र सिंह निवासी गांव वाहनपुर थाना जंक्शन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट में उन्होंने कहा था कि 4-5 सितंबर की रात को ही चोर उनके घेर में घुस आए और पशु खोलकर ले जाने लगे। शोर सुनकर आरोपियों ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। 
विज्ञापन


घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी निपुण अग्रवाल ने एएसपी अशोक कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया था। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि 17 सितंबर की रात में हाथरस जंक्शन पुलिस की वाहनपुर-चंदनपुर रोड पर गांव वाहनपुर के खेतों में पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी करूआ उर्फ भेली निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन हाल निवासी नगला खेड़ा बंजारा थाना नारखी जिला फिरोजाबाद घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कांबिंग में उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कलुआ उर्फ भेली उर्फ शरीफ पुत्र रमन निवासी मेवली थाना जंक्शन, बांके पुत्र श्यामवीर निवासी मेवली थाना जंक्शन जनपद हाथरस हाल निवासी नगला खेड़ा बंजारा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद व बादशाद पुत्र नविया निवासी मेवली थाना जंक्शन वर्तमान हाल निवासी खेड़ा बंजारा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद बताए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed